स्वतंत्र बोल
रायपुर 25 मार्च 2024. महादेव घाट में फ़ाल्गुन पूर्णिमा (होलिका दहन) की संध्या पर माँ खारुन गंगा महाआरती का आयोजन किया गया, आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। जनसेवा समिति के प्रमुख और करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर महादेव घाट में माँ खारुन आरती की गई, विगत एक साल से निरंतर प्रत्येक महीने की पूर्णिमा को आरती किया जाता है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
विगत दिसंबर महीने में संपन्न हुए महाआरती के वार्षिकोत्सव में 108 ब्राह्मणों द्वारा आरती कर विश्व कीर्तिमान रचा गया। इस बार होलिका दहन एवं फ़ाल्गुन पूर्णिमा की संध्या को भी प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा संपूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न हुई। सभी आगंतुकों ने खारुन एवं भारत की सभी नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया, श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण किया गया।
