बीजेपी ने राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग को लिखा पत्र, विभागीय अफसरों की लापरवाही और मासूम से दुष्कर्म पर जाँच की मांग

0 राज्य बाल सरंक्षण आयोग और विभागीय मंत्री की भूमिका पर उठाये सवाल..
रायपुर 13 नवंबर 2022.  बालिका गृह मे नाबालिक के साथ दुष्कर्म और विभगीय अफसरों की लापरवाही पर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो को पत्र लिखकर संवेदनशील मामले की जाँच कराने और दोषी अफसरो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
बीजेपी मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने लिखा कि एक बालिका गृह में 15 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना पर विभागीय अफसर चुप्पी साध लेते है, मई की घटना पर नवंबर 2021 के अपराध पंजीबद्ध किया जाता है। नाबालिक मृत बच्चे को जन्म देती है और महिलाओ की सुरक्षा के लिए काम करने वाला विभाग के अफसर लीपापोती कर पुरे मामले को दबा देते है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि महिला मंत्री भी इस घटना से अनभिज्ञ रहती है, घटना के साल भर बाद भी उक्त पीड़ित मासूम को वही रखा गया जहाँ उसके साथ गलत कृत्य किया गया। श्री अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से जिम्मेदार अफसरों पर कार्यवाही और मासूम को न्याय दिलाने की मांग की है।

 

मंत्री के बंगले के सामने प्रदर्शन: बालगृह में दुष्कर्म और अधिकारियो की लापरवाही से लोगो में आक्रोश, जाँच के नाम पर सिर्फ आश्वासन.. जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

error: Content is protected !!