रायपुर 06 जुलाई 2022. आईएएस के सरकारी बंगले में लाखो खर्च कर इंटीरियर डेकोरेशन किया गया, जिसकी शिकायत एसीबी को हुई है। आईएएस के महिला पॉलिटेक्निक परिसर बैरन बाजार स्थित सरकारी बंगले में करीब दस लाख रुपये खर्च कर इंटीरियर डेकोरेशन किया गया, काम का जिम्मा भारत यूटिलिटी नाम फर्म को दिया गया था। कार्य एजेंसी ने सरकारी बंगले में पूजा रूम, बेडरूम, किचन सहित पुरे बंगले को सवारने का काम किया गया। बताते है कि इस पुरे काम के लिए ना कोई टेंडर जारी हुआ ना ही अलॉटमेंट हुआ, ऐसे में भुगतान को लेकर सवाल उठाये जा रहे है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |

दस्तावेजों के अनुसार अधिकारी भारत यूटिलिटी के अजय चाकोले को आईएएस के सरकारी बंगले में इंटिरिरियर डेकोरेशन काम का जिम्मा दिया और भूल गए। कार्य एजेंसी ने काम के बाद भुगतान की मांग की तो रायपुर जिले के तत्कालीन डीपीओ ने कुछ राशि भुगतान कर हाथ खड़े कर दिया। चाकोले ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उच्चाधिकारियों से की, तब जाकर शेष भुगतान किया गया।
ना बजट ना स्वीकृति-
आईएएस दिव्या उमेश मिश्रा के सरकारी बंगले सहित आधा दर्जन काम करवाए गए जिसके लिए विभाग से कोई बजट अलॉटमेंट नहीं किया गया ना ही कोई कार्य स्वीकृति की जानकारी है। सूत्र बताते है कि उसके बाद भी रायपुर जिले के तत्कालीन अधिकारी ने करीब 5 लाख रुपये भुगतान किया। सरकारी बंगले के साथ सुभाष स्टेडियम के जिला कार्यालय और बालिका गृह में भी लाखो का काम करवाया गया जिसका भुगतान अब तक नहीं हो पाया है, जिसके लिए कार्य एजेंसी ने फिर से शिकायत की है शिकायतकर्ताओं के अनुसार इस पुरे काम और उसके भुगतान में भ्रष्टाचार से अर्जित राशि का उपयोग किया गया है। इस संबंध में जानकारी के लिए आईएएस दिव्या उमेश मिश्रा को फ़ोन/मेसेज किया गया पर कोई उत्तर नहीं मिला।
