चर्चा में दुर्ग यूनिवर्सिटी: विश्वविद्यालय में अधिकारियो के बीच अनबन, ‘सिस्टम’ के चलते बिगड़ा तालमेल

रायपुर 16 मई 2022. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग विश्वविद्यालय) में सब कुछ ठीक नहीं है, यहाँ अधिकारियो के बीच अनबन की स्थिति है। जिसका असर विश्वविद्यालय के कार्यो पर पड़ रहा है।

जाँच पूरी: रजिस्ट्रार गिरीशकांत ने भ्रष्टाचार से अर्जित की संपत्ति, पद का दुरुपयोग कर नियमो का किया उल्लंघन.. जाँच अधिकारी ने सौपा रिपोर्ट

जानकारी अनुसार विश्वविद्यालय में उच्च पदों पर पदस्थ अधिकारियो के बीच तालमेल का अभाव है जिसका कारण ‘सिस्टम’ को बताया जाता है। यहाँ कुलपति और अन्य अधिकारियो के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इससे पहले भी कुलपति और पूर्व में डिप्टी रजिस्ट्रार रहे अधिकारी के बीच अनबन की खबरे चर्चा में थी। एक बार फिर विश्वविद्यालय अनबन को लेकर सुर्खियों में है जिसकी चर्चा विभागीय अफसरों तक है। बताते है कि कुलपति की नाराजगी के बाद जिस अफसर को हटाया गया था उसी अफसर को प्रमोशन उपरांत बतौर कुलसचिव नियुक्ति की गई है। जिससे नाराज कुलपति और कुलसचिव की पटरी नहीं बैठ रही है, जिसके चलते उन्होंने प्रतिनियुक्ति पर आये असिस्टेंट प्रोफ़ेसर को सारे कार्यो का प्रभार दे रखा है।

 

रजिस्ट्रार को नोटिस: परीक्षा के दिन पेपर लिक, दोषी प्रोफ़ेसर पर उचित कार्यवाही नहीं.. शासन ने कुलसचिव से माँगा जवाब

error: Content is protected !!