Kolkata Rape Murder Case Protest : देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल, सभी अस्पतालों में बंद रहेंगी ऑपरेशन और OPD सेवाएं, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप और उनकी हत्या के बाद देश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। देश के डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। पूरे देश में चिकित्सकों का अलग-अलग संगठन प्रदर्शन कर रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टर के बलात्कार और हत्या तथा उसके बाद हुई तोड़फोड़ के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। आईएमए ने सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए सभी अस्पतालों में गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। मेडिकल बॉडी ने एक बयान में कहा कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और कैजुअल्टी वॉर्ड चालू रहेंगे। इससे पहले दिन में FORDA (फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) ने भी हड़ताल का ऐलान किया था।
सरकारी-प्राइवेट सभी अस्पतालों में बंद रहेगी OPD
देशव्यापी बंद के दौरान आज सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक दिल्ली में सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेगी। शनिवार को एम्स में ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी और सर्जरी केवल इमरजेंसी ही हो सकेगी। कुल मिलाकर आज मरीजों की परेशानी बढ़ने वाली है।स्कूल में छात्राओं से गंदी हरकत करता था शिक्षक, शिक्षक और हेडमास्टर दोनों सस्पेंड
