रायपुर, 09 दिसम्बर 2022: राजधानी के सद्दू बीएसयूपी कॉलोनी से 8 साल की बच्ची लापता हो गई। बच्ची बुधवार की शाम अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी। थोड़ी देर बाद अचानक लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत विधानसभा थाने में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस जांच में कर रही है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के मुताबिक, बच्ची का नाम दुर्गा यादव 8 वर्ष है। बुधवार को बच्ची अपनी सहेलियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर बाद जब बच्ची की माँ घ से बाहर अपनी बेटी को देखने निकली तो वो गायब थी। मोहल्ले और आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की गई। बच्ची जब नहीं मिली तो इसकी सूचना विधानसभा थाने में दर्ज कराई गई। बच्ची की मां के मुताबिक एक सफेद रंग कार रुकी थी कुछ देर और फिर वहां से चले गई।
इस दौरान बच्ची भी लापता हो गई। मां को शक हैं कि कार वाले ने बच्ची का किडनैप किया है। फिलहाल पीड़ितों की शिकायत के बाद से पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर मौके के लिए क्राइम एएसपी अभिषेक माहेश्वरी रवाना हुए है।
छह साल के बच्चे का अपहरण,हत्या कर दफना दिया शव,संदेही हिरासत में
