जोगी कांग्रेस नेता का खुलासा: नर्सिंग कॉलेजों में लैब, हॉस्टल और शिक्षक नहीं..किराये के भवनों में संचालित हो रहा नर्सिंग कॉलेज..

रायपुर 25 सितंबर 2022.  प्रदेश में संचालित हो रहे निजी नर्सिंग कॉलेजों में अव्यवस्था है। राजधानी में संचालित अधिकांश नर्सिंग कॉलेजों में नियमो का पालन नहीं हो रहा, उसके बाद भी धड़ल्ले से इनका सञ्चालन हो रहा है। जनता कांग्रेस जोगी के नेता प्रदीप साहू ने प्रेस वार्ता लेकर नर्सिंग कॉलेजो में चल रही गड़बड़ी का खुलासा किया। साहू ने बताया कि

“राजधानी के सीजी नर्सिंग कॉलेज, प्रतिभा नर्सिंग कॉलेज,ग्रेसियस नर्सिंग कॉलेज और स्कोप नर्सिंग कॉलेज में निर्धारित मापदंड और आवश्यक सुविधाये नहीं। इन कॉलेजों में कही छात्रावास का आभाव है तो कही लैब का.. कॉलेजों में पर्याप्य स्टाफ भी नहीं है। छात्रों से मोती रकम पढाई के नाम पर वसूल कर उनके भविष्य से खिलवाद की जा रहा है। साहू के अनुसार डीएमई के सरंक्षण में सब गड़बड़ हो रहा है। “

सड़क की लड़ाई लड़ेगी जोगी कांग्रेस..

साहू ने इन कॉलेजों में गड़बड़ी की जानकारी होने पर सुचना के अधिकार से दस्तावेज निकाले तो गड़बड़ियों का खुलासा हुआ, जिसकी शिकायत डीएमई विष्णु दत्त से की है। कार्यवाही के अभाव में जोगी कांग्रेस उन कॉलेजों के बाहर जाकर धरना प्रदर्शन करेगी और उनकी मान्यता रद्द कराने सड़क से कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी।
error: Content is protected !!