नई दिल्ली 20 दिसंबर 2022: James Cameron की ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया है। फिल्म अवतार को जबरदस्त रिस्पांस मिला है, यही कारण है कि यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हो रही है। भारत में भी फिल्म जमकर दर्शक बटोर रही है। 13 साल बाद रिलीज हुए अवतार के इस सीक्वल से काफी उम्मीदें थीं और रिलीज के बाद फिल्म इन पर खरी भी उतरती नजर आ रही है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दुनियाभर में फिल्म अवतार ने ओपनिंग वीकेंड में ही 3500 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में भी फिल्म ने पहली अवतार को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की सफलता से खुश होकर James Cameron ने एक वीडियो जारी करके फिल्म को पसंद करने पर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।
फिल्म को रिलीज हुए महज चार ही दिन हुए हैं और इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। दूसरे देशों के अलावा इस फिल्म को भारत में भी बेशुमार प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर फिल्म अवतार पूरी रफ्तार के साथ कमाई कर रही है।
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40.3 करोड़, दूसरे दिन 42.5 करोड़ और तीसरे दिन 46 करोड़ का बिजनेस किया था। रविवार के दिन फिल्म अवतार को छुट्टी का फायदा मिला और इसने अंग्रेजी भाषा में 23 करोड़, हिंदी में 15.3 करोड़, तेलुगू में 4.4 करोड़, तमिल में 2.8 करोड़ और मलयालम में 50 लाख की कमाई की थी।
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ के चौथे दिन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 18.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 147.30 करोड़ हो गया है। कमाई का अकड़ा बढ़ते ही जा रहा हैं।
