एसीबी और ईओडब्लू में नेता, अफसर, पूर्व कुलपति और उद्योगपतियों की जाँच, मुख्यमंत्री ने सदन में दिया जवाब

रायपुर 27 जुलाई 2022.  प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से अब तक एंटी करप्शन ब्यूरो और ईओडब्लू ने 41 मामलो पर कार्यवाही की है। विधानसभा में एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में जानकारी दी।

एसीबी और ईओडब्लू में जिन मामलो की जाँच हो रही उनमे आईएएस आईपीएस अधिकारी, नेता और उद्योगपति शामिल है। जिनमे 16 अमलो में केस दर्ज किया है और 19 मामलो में जाँच जारी है। जिनमे कृषि विभाग के पूर्व कुलपति एसके पाटिल, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, आईएएस राजेश सुकुमार टोप्पो, संजय श्रीवास्तव हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, मुकेश गुप्ता निलंबित डीजीपी सहित कुल 41 है।

देखे सूची:-

 

बिना स्टैंपिंग के वजन मशीनों की सप्लाई, विभाग ने उपयोग ना करने जिला अधिकारियो को लिखा पत्र.. महिला बाल विकास में भर्राशाही

error: Content is protected !!