अंदरूनी खबर: शिव कथा और राजनीतीक चर्चाये.. चुनावी जमीं की तलाश में अग्रवाल बंधु !

अंदरूनी खबर
7 नवंबर 2022.  अंतर्राष्ट्रीय संत और शिव कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा 9 नवंबर से राजधानी में शुरू होगी। आयोजनकर्ताओं द्वारा लगभग सारी तैयारी की जा चुकी है। इस कथा में प्रदेश भर से करीब 3 लाख से अधिक लोगो के भीड़ जुटने संभावना है। प्रदेश में पंडित प्रदीप मिश्रा की यह तीसरी कथा होगी इससे पहले उन्होंने भिलाई के दशहरा मैदान और भाटापारा में शिवकथा का वाचन किया था। कथा की चर्चा के बाद आते है आयोजनकर्ता पर..इस कथा के आयोजक है जमीन कारोबारी बसंत और चन्दन अग्रवाल, दोनों रियल स्टेट कारोबारी है। कथा को साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
आयोजक बसंत अग्रवाल बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा से साल 2018 में निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके है ऐसे में चर्चाओं को बल मिलता है। बसंत अग्रवाल एक बीजेपी नेत्री के करीबी माने जाते रहे है पर कुछ समय से दूर है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में साजा विधानसभा से बीजेपी से टिकट की दावेदारी करते हुए बसंत ने 500 से अधिक कारो का काफिला लेकर राजधानी पहुंच कर दमखम दिखाया था, उसके बाद भी टिकट लेने से चूक गए थे। टिकट नहीं मिलने से बागी होकर बसंत ने ट्रैक्टर छाप में चुनाव लड़ा था। राजनितिक प्रेक्षकों का अनुमान गलत न हो तो शिव कथा के सहारे चुनावी तैयारी में जुटे है, शिव की कृपा हो तो सब संभव है। गुढ़ियारी के जिस दही हांड़ी मैदान में कथा हो रही वह राजधानी के पश्चिम विधानसभा अंतर्गत आता है जहाँ से अभी विकास उपाध्याय विधायक है तो पूर्व में दिग्गज बीजेपी नेता राजेश मूणत वर्षो तक मंत्री रहे।

अंदरूनी खबर: शहर को स्मार्ट बनाने में जुटे महापौर ढेबर, उधर स्मार्ट सिटी ने बनाया कीर्तिमान.. पहले काम फिर टेंडर

error: Content is protected !!