अंदरूनी खबर: प्रधानमंत्री मोदी ने दी क्रिसमस की बधाई, तो सीएम भूपेश ने दिवंगत बीजेपी नेता और पूर्व पीएम अटल को किया नमन।

अंदरूनी खबर
25 दिसंबर 2022
मुख्यमंत्री ने अटल को किया नमन

आज पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती है। देश भर में बीजेपी ने उत्साह के साथ मनाया और अटल जी को याद किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अटल बिहारी को उनकी जयंती पर नमन करते हुए याद किया। सीएम भूपेश ने सोशल मीडिया में लिखा कि एक कुशल राजनीतिज्ञ एक ओजस्वी वक्ता और बेहतरीन कवि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी जी की जयंती हम सब उनका पावन स्मरण करते है,बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अटल जी अपनी राजनीतिक और व्यक्तिगत सुचिता के लिए हमेशा याद किये जायेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को बीजेपी के साथ -साथ विपक्षी पार्टी के नेता भी सम्मान देते थे। भले ही कांग्रेस के अन्य नेता इसमें पीछे रह गए पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसमें आगे रहे।
प्रधानमंत्री मोदी और क्रिसमस की बधाई-

आज ईसाई समाज के साथ देश भर में क्रिसमस की धूम रही। गिरिजाघरों में धूमधाम से प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया गया। देश के नामी सेलिब्रेटी और राजनीतिज्ञों ने क्रिसमस की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियो को क्रिसमस की बधाई। इस बार आरएसएस ने ईसाई समाज को जोड़ने क्रिसमस भोज का आयोजन किया, संभवतः पहली आरएसएस ने ऐसा कोई आयोजन किया है। आम तौर पर आरएसएस और बीजेपी क्रिसमस त्यौहार से दुरी बनाते है, तो कुछ धर्म के ठेकेदार तुलसी पूजा के रूप मनाते है। अब इसके बाद उन लोगो की सोच में बदलाव में आएगा जो बीजेपी और आरएसएस को ईसाई धर्म का विरोधी मानते है।

 

अंदरूनी खबर: IGKV में चल रही भर्राशाही से सीएम नाराज, उधर मुख्यमंत्री की नाराजगी से अधिकारी का पत्ता साफ़।

error: Content is protected !!