अंदरूनी खबर: सफेदपोश और रसूखदारों पर लग रहे महिला उत्पीड़न के आरोप , सीएम के खिलाफ मोर्चा।

अंदरूनी खबर
22 दिसंबर 2022.
महिला अपराध –
महिलाओ संबंधी अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। बीते कुछ सालो में राजधानी सहित पुरे प्रदेश में देखे तो महिलाओ से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की घटनाये बढ़ी है। ऐसी घटनाओ पर पहले पीड़ित सामने नहीं आती थी पर अब खुलकर सामने आ रही है, जिससे सफेदपोश दुराचारियो का काला चेहरा सामने आ रहा है। कुछ दिनों पहले पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक अरविंद पांडेय पर वही कार्यरत महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर विशाखा कमेटी गठित कर जाँच के निर्देश दिए गए थे, कमेटी ने जाँच में क्या पाया यह सार्वजनिक नहीं हो सका। उधर पांडेय आज भी महाप्रबंधक कार्यरत है।
कुछ दिनों पूर्व बीजापुर जिले में एक महिला ने कलेक्टर को पत्र लिखकर एक कांग्रेस नेता पर रेप और गर्भपात कराने का आरोप लगाया। महिला अपराध से जुड़ा मसला होने पर जिला प्रशासन ने पुलिस को तत्काल कार्यवाही के लिए कहा। पुलिस ने जाँच पड़ताल की तो उक्त महिला का पता ही नहीं चल रहा है। जिला प्रशासन के अफसरो के मुताबिक शिकायती पत्र में लिखे नाम की महिला उक्त गांव में मिल नहीं रही है, ऐसे में लिखापढ़ी भी आगे नहीं बढ़ रही है। कुछ दिनों पहले इसी कॉलम विश्वविद्यालयो के अय्याशी का अड्डा बनने का खबर प्रकाशित किया गया था, जहाँ अध्यापन व्यवस्था से जुड़े लोग अपने छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय परिसर में ही एक अलग ही अध्याय लिख रहे थे। कुछ दिनों पहले ऐसे ही अध्यापक की शिकायत एक छात्रा ने प्रबंधन से की है।
सीएम के खिलाफ मोर्चा..
विपक्षी पार्टिया सत्ताधारी दल और उनके नेताओ पर हमला करने का मौका ढूंढते रहते है, ऐसे में मुँह से अनायास ही निकले कुछ शब्द मौका ढूंढने वालो के लिए हथियार बन जाता है। ऐसे ही एक वाकये को भुनाते हुए बीजेपी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अपराध दर्ज करने प्रदेश भर में ज्ञापन दे रही है। दरअसल मुंगेली जिले के लालपुर में संत गुरुघासीदास जयंती समारोह में सीएम भूपेश शामिल हुए। वहां समाज के कुछ लड़को ने आरक्षण मसले पर नारेबाजी करते हुए काली पट्टी वाली तख्तियां दिखाई। आनन फानन में एक्टिव हुई पुलिस उन्हें पकड़ दूर ले गई, उधर सीएम उन लड़को को बुलाते रहे। पुरे वाकये में कुछ सेकेंड के वीडियो को लेकर बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी सक्रीय है। एक दिन पहले बीजेपी के नवीन मार्कण्डेय ने प्रेस वार्ता लेकर कहा कि सीएम ने समाज के लड़को को शाम को भौकने वाला कुत्ता कहा है, जो समाज का अपमान है। अब इसी बात बीजेपी नेता प्रदेश भर में ज्ञापन सौप सीएम पर एफआईआर की मांग कर रहे है।

 

अंदरूनी खबर: कुलपति चयन में लोकल की बयार, उधर भविष्य के लिए बन रही योजना।

error: Content is protected !!