अंदरूनी खबर: उपचुनाव में मिले अचूक हथियार से उत्साहित कांग्रेसी, सबक ले लोक सेवा आयोग।

अंदरूनी खबर 
29 नवंबर 2022
कांग्रेस को मिला अचूक हथियार-
भानुप्रतापुर उपचुनाव अपने अंतिम दौर में है। 5 दिसंबर को वहां मतदान होगा उसके 24 घंटा पहले चुनाव प्रचार 3 दिसंबर शाम को थम जायेगा, जिसके बाद प्रत्याशी घर घर जाकर वोट मांगेंगे। इस चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी प्रत्याशी पर लगे दुष्कर्म के आरोप के बाद प्रचार का अचूक हथियार मिल गया है। कांग्रेस सरकारी योजनाओ से ज्यादा बीजेपी प्रत्याशी के आरोपों को प्रचारित करने में जुटी है। कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी प्रत्याशी और पार्टी के पास कोई ठोस जवाब नहीं है, ऐसे में बीजेपी इसे आदिवासी समाज से जोड़कर प्रचारित कर रही है। पुरे चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी पर लगे आरोपों की सफाई देने में जुटी है, जिससे कांग्रेस को कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। इससे कोंग्रेसी नेता और कार्यकर्ता खुश है और उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।
सब इंसान है-
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की चूक से कुलसचिव बने अभ्यर्थी को अंततः उच्च शिक्षा विभाग ने अपात्र घोषित कर दिया। संभवतः प्रदेश में ये पहली बार है कि चयनित होने के बाद किसी अभ्यर्थी को अपात्र किया गया हो। इस प्रकरण के बाद एक बात स्पष्ट होगा है कि आयोग ने चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अनुभव संबंधित दस्तावेजों का सूक्ष्म निरीक्षण नहीं किया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की इससे पूर्व भी कई गंभीर शिकायते सामने आई, पर कभी भी आयोग ने ऐसे शिकायतों पर उतनी गंभीरता नहीं दिखाई जितना अभ्यर्थी अपेक्षा करते है। शैलेन्द्र पटेल प्रकरण के बाद आयोग को समझना चाहिए की गलती उनसे भी होती है, और वहां भी काम करने वाले इंसान ही है।

 

अंदरूनी खबर: आखिर क्यों आया सीएम भूपेश को गुस्सा, चेतावनी के बाद केंद्रीय एजेंसियों का ऐसा बर्ताव क्यों ?

error: Content is protected !!