अंदरूनी खबर 01 नवंबर 2022. तीन दिनों तक चलने वाले राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव की आज जोरदार शुरुआत हुई। आज छत्तीसगढ़ को बने 22 वर्ष पुरे हो गए और अब 23 वें वर्ष में प्रवेश किया। इसके उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने राज्य सरकार ने विभिन्न प्रदेशो के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है। विधायक और संसदीय सचिवों ने जाकर मंत्रियो को जाकर आमंत्रित किया है। चुनाव के पूर्व इस सरकार का अंतिम राज्योत्सव है ऐसे में सरकार ने पूरे संसाधन झोंक दिया है। अगले वर्ष राज्योत्सव के दौरान आचार सहिंता प्रभावी रहेगी, ऐसे में राज्योत्सव की औपचारिकता ही की जाएगी। दस से अधिक देशो और 15 से अधिक राज्यों के कलाकार और नर्तक दल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है। सरकार इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, शानदार बड़े बड़े डोम बनाये गए है। सुनते है कि कार्यक्रम का जिम्मा दिल्ली की किसी कंपनी को दिया गया है। ऐसा नहीं है कि प्रदेश में काम करने वाली ऐसी संस्था नहीं है, पर हो सकता है दिल्ली वाले और बेहतर करे।
उधर कार्यक्रम के कवरेज के लिए मीडिया पास को लेकर जनसंपर्क विभाग एक बार फिर पत्रकारों के निशाने पर है। दरअसल हुआ यूँ कि कार्यक्रम के सप्ताह भर पहले जनसंपर्क विभाग ने मीडिया संस्थानों कवरेज करने वाले पत्रकारों की जानकारी और फोटो माँगा। निर्धारित समय में सैकड़ो की संख्या में पत्रकारों ने वांछित जानकारी जमा भी किया पर अंतिम समय में जनसंपर्क विभाग के अफसरों ने पास की कमी बताकर अधिकांश पत्रकारों को निराश कर दिया, जिसमे पत्रकारों में नाराजगी है। बताते है कि विभागीय अफसरो ने पहले मीडिया संस्थानों में पास बनाने पत्र लिया फिर अंतिम समय में यह कहकर लौटा दिया कि संस्कृति विभाग पास जारी करेगी। अफसरों का तर्क था कि संस्कृति विभाग ने पास सीमित संख्या में भेजा, जिससे चुनिंदा मीडिया संस्थानों का बना, बाकि का नहीं बना। चर्चा है कि दिल्ली दरबार के मीडियाकर्मियों को ‘पास’ में पहली प्राथमिकता दी गई, उसके बाद राजधानी वालो को मौका दिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि जनसंपर्क विभाग के अफसरो का पास नहीं बना, ऐसे में व्यवस्था को समझा जा सकता है। करोडो खर्च के बाद ‘पास’ को लेकर ऐसी अव्यवस्था ने व्यवस्था संभालने वाले जिम्मेदार अफसरों की लचर व्यवस्था की पोल खोल दी। मीडियाकर्मियों के साथ पास को लेकर नाराजगी इससे पहले रोड सेफ्टी क्रिकेट मैच के दौरान भी हुई थी, जिसमे क्रिकेट मैच आयोजित करने वाली कंपनी भोपाल और अन्य जगहों के मीडियाकर्मियो को पास जारी किया था। उसमे कुछ नाम ऐसे भी थे जिन्हे प्रदेश में पहली बार देखा और सुना गया था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
