अंदरूनी खबर: कांग्रेस के आरोपों पर हतप्रभ बीजेपी नेता, आरोपों पर केंद्रित होगा उपचुनाव।

अंदरूनी खबर
21 नवंबर 2022.
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद बीजेपी दबाव में है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने जब आरोप लगाया है तो स्वाभाविक तौर पर इसकी जाँच भी की गई होगी। बीजेपी भले ही मानहानि और आदिवासी वर्ग का चरित्रहनन के आरोप लगाए पर अंदरूनी खबर है कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद बीजेपी असहज है। बीजेपी के नेता यह जानने और समझने की कोशिश में जुटे है कि क्या ऐसी कोई घटना हुई है? अगर हुई तो जानकारी कैसे नहीं हुई। नामांकन और जाँच के बाद बीजेपी के पास कोई और विकल्प भी नहीं बचा है, ऐसे में बीजेपी अपने प्रत्याशी के बचाव में पूरी ताकत से उतर गई है। कांग्रेस द्वारा निर्वाचन आयोग और पुलिस में की गई शिकायत को काउंटर करते हुए बीजेपी ने कांकेर जिले के विभिन्न थानों में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के खिलाफ पास्को एक्ट अंतर्गत एफआईआर करने का ज्ञापन सौपा है। बीजेपी का आरोप है कि मरकाम ने पीड़िता का नाम और अन्य विवरण प्रेस वार्ता के दौरान सार्वजनिक किया, जो अपराध है। चुनाव आयोग ब्रह्मा नेताम का नामांकन रद्द करे या नहीं उससे उतना फर्क नहीं पड़ेगा जितना कांग्रेस द्वारा लगाए आरोपों का। बीते चार उपचुनाव जीत चुकी आत्मविश्वास से लबरेज कांग्रेस को बड़ा मुद्दा मिल गया है, जिसका काट फिलहाल बीजेपी के पास नहीं है। संभवतः पुरे चुनाव में यही मुद्दा अन्य मुद्दों पर भारी रहेगा।

 

अंदरूनी खबर: जब लगे विधायक मुर्दाबाद के नारे..और फजीहत कराते अधिकारी।

error: Content is protected !!