पीएम मोदी के मेक इन इंडिया आत्मनिर्भर भारत से उद्योग जगत खुश, फूली नहीं समा रही TPEC

नई दिल्ली 1 अक्टूबर 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया आत्मनिर्भर भारत लघु कुटीर एवं मध्यम उपक्रम अभियानों से उद्योग जगत खुश है।खासकर टेलीकॉम इक्विपमेंट-सर्विस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (TPEC) तो फूली नहीं समा रही।

भारत अब विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल पर फोकस करना भी अहम है इससे भारत आने वाले 5 सालों में 5-ट्रलियिन इकोनॉमी के साथ विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। और अमेरिका को मात देगा।

आज पूरा विश्व इंटरनेशनल मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (IMC) के जरिये भारत की मैन्यूफैक्चरिंग सॉफ्टवेयर और एंटरप्राइसेस की शक्ति देख रहा है। हमें विश्वास है कि अगर भारत ऑप्टीकल कैबल और टावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100-बिलियन डॉलर खर्च करता है तो 5 साल में अपना लक्ष्य पा लेगा हम सरकार के गुजारिश करते हैं कि कैबल की गति 30 मिलियन-एफकेएम से बढ़ाकर 100 मिलियन-एफकेएम सालाना कर दें इसमें 20 फीसदी की वृद्धि करें।

मुंबई से गाँधी नगर के बीच दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 में आईएमसी और 5-जी नेटवर्क का उद्घाटन किया इस मौके पर पीएम मोदी ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर से अपील की कि भारत को 5-जी नेवटवर्क के इस्तेमाल में नंबर-1 बनाएं हर गरीब शख्स की मदद करते हुए इसे देश के कोने-कोने तक ले जाएं इसके जरिये जनता को शिक्षा स्वास्थ्य और किसानी का लाभ दिलाने में मदद करिए।

प्रगति मैदा में पीएम मोदी एमएसएमई वेंडरों के स्टॉल पर गए और 5-जी के उत्पाद देखे इतना ही नहीं वे जियो 5-जी वर्चुअली के जरिये ओडीशा महाराष्ट्र और गुजरात के क्लासरूम से भी जुड़े इस दौरान तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे यहां शिक्षकों को बच्चों को 3-डी एनिमेशन से दिल की संरचना पढ़ाई।

वोडा-आइडिया ने पीएम मोदी को दिल्ली के एलजी से जोड़ा इस दौरान उन्हें दिखाया गया कि कैसे 5-जी के इस्तेमाल से दिल्ली में निर्माणाधीन मेट्रो की टनल में स्वास्थ्य और काम की सुरक्षा की जा सकती है। इसी तरह एयरटेल ने बताय कि कैसे 5-जी के इस्तेमाल से शिक्षा जगत में क्रांति लाई जा सकती है इस बीच होलोग्राफिक प्रोजेक्शन से पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से जुड़े और एक स्कूली छात्रा से चर्चा की।

ब्रेकिंग : 8 चीता आज से हो जाएंगे भारत के निवासी..पीएम मोदी पड़ोसी राज्य में इन्हें छोड़ेंगे..अंतिम चीता का शिकार छत्तीसगढ़ में इस राजा ने किया था..जानिए पूरी खबर

इस दौरान पीएम मोदी ने मैन्यूफैक्चरिंग एनटीपी पीएलआई मोबाइल फोन उत्पादकों और ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल करने वालों के बारे में बात की आज स्ट्रीट वेंडर और गरीब लोगों के साथ-साथ आदिवासी महिलाएं भी डाउनलोड और मोबाइल फोन जैसी चीजों के बारे में बात करती हैं। पीएम मोदी ने बड़े ऑपरेटरों और उपकरण उत्पादकों से अपील कि कि वे 5-जी के लिए लगने वाले पार्ट्स एमएसएमई से जुड़े उत्पादकों से खरीदें।

पीएम ने खेती-किसानी में ड्रोन के इस्तेमाल की बात की उन्होंने उद्योगों से जुड़े लोगों से अपील की कि स्कूलों कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को जोड़ते हुए डिजिटल क्रांति लाएं उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत डिजिटल टेक्नोलॉजी और 5-जी के इस्तेमाल में विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने 4 स्तंभों डिवाइस की कीमत डाटा की कीमत डिजिटल कनेक्टिविटी और डिजिटल सोच और अप्रोच की बात की उन्होंने कहा कि ये स्तंभ भारत को विश्वगुरु बनाएंगे आईएमसी के इस कार्यक्रम में दस देशों के 28 प्रतिनिध शामिल हुए।

India- Bangla Desh: पीएम मोदी संग प्रधानमंत्री शेख हसीना की बैठक

error: Content is protected !!