पेरिस ओलंपिक में लहराया भारत का परचम, स्वदेश लौटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर किया गया भव्य स्वागत
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
पेरिस 10 अगस्त 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास ने अपना परचम लहराया है। वहीं अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने देश लौट चुके हैं। जहां उनका इंदिरा गांधी हवाई अड्डे भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी ढोल-नगाड़ों पर डांस करते दिखे। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम पेरिस, फ्रांस से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। गले में ब्रॉन्ज मेडल लटकाए टीम को हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया और भीड़ उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इस दौरान लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर टीम का स्वागत किया।
वहीं पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पूरे 8 मुकाबलों में 10 गोल किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, देश के लिए पदक लेकर आना सबसे बड़ी बात है।हमारी कोशिश थी हम फाइनल तक जाकर गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारा वो सपना पूरा नहीं हो पाया लेकिन हम खाली हाथ वापस नहीं आए, एक के बाद एक कांस्य पदक जीतना भी हॉकी के लिए इतिहास है।

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।