व्यापार मेला: ‘वोकल फॉर लोकल’ थीम पर होगा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, मुख्य सचिव ने ली अधिकारियो की बैठक

रायपुर 14 अक्टूबर 2022: दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियो की बैठक ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवम्बर तक भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जायेगा, मेले में इस वर्ष की थीम ’’वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’’ रखा गया है। इस मेले के लिए राज्य की ओर से छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड को नोडल ऐजेंसी बनाया गया है।

सचिव ने मांगी जानकारी: जिसके चलते मंत्री से नाराज हुए दिव्यांग, उसी पर जिम्मेदार अफसरों की चुप्पी..!

मुख्य सचिव ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रदेश की ओर से लगने वाले छत्तीसगढ़ पवेलियन में कृषि विभाग द्वारा कृषि, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में प्रोत्साहन योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें धान के विशिष्ट उत्पाद एवं कोदो, कुटकी, रागी आदि कृषि उत्पाद प्रोत्साहन संबंधी जानकारी का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क और गोधन न्याय योजना और गौठानों का प्रदर्शन किया जाएगा। वन विभाग द्वारा लघु वनोपज संघ संजीवनी के उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय और वन उत्पादों को समर्थन मूल्य पर खरीदने संबंधी कार्य की प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पवेलियन में विशेष रूप से सर्वांगिण विकास के लिए किए गए कार्यों, उद्योग, उद्यमिता से संबंधित आंकड़ों, निवेश, रोजगार की जानकारी, ग्रामद्योग, वन, कृषि, पर्यटन, शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और उद्यमिता से संबंधित जानकारियां और उपलब्धियां तथा छत्तीसगढ़ सर्वाेत्तम स्वच्छ राज्य का प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा आत्मानंद स्कूलों की सुविधाओं एवं योजना की जानकारी दी जाएगी। बैठक में बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सीएस ने संस्कृति विभाग के अधिकारियो को अतिथियों को आमंत्रित करने और आमंत्रण पत्रों की जिम्मेदारी दी।
वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस बैठक में पीसीसीएफ संजय शुक्ला, ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग हिमशिखर गुप्ता, संचालक कृषि अयाज तम्बोली, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम सारांश मित्तर, सचिव वन प्रेमकुमार, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

 

किलो में मिलेगा देसी गाय का गोबर: घरो की लिपाई और पूजा के लिए आसानी से मिलेगा देसी गाय का गोबर.. दस रुपये किलो में मिलेगा गोबर

error: Content is protected !!