India- Bangla Desh: पीएम मोदी संग प्रधानमंत्री शेख हसीना की बैठक

NEW DELHI 6 सितम्बर 2022: Sheikh Hasina India Visit: भारत दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।

वे भारत की 4 दिवसीय यात्रा पर कल दिल्ली पहुंची हैं। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने खुद उनकी अगवानी की। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगी। इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और नदी जल बंटवारे सहित प्रमुख क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर करने की संभावना है।

हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते होंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा और व्यापार सहयोग पर बात होगी. दोनों देशों के बीच सहयोग और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर है. रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

error: Content is protected !!