रायपुर 25 अप्रैल 2023. विश्वविद्यालयो में भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी संबंधी खबरे स्वतंत्र बोल में प्रकाशित होने के बाद हड़कंप मच गया है। स्वतंत्र बोल ने जिम्मेदारी के साथ विश्वविद्यालयो में भर्ती में बैक डोर एंट्री की खबरे प्रकाशित किया था, जिसके बाद पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति का सेहत ख़राब हो गया।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
सुन्दर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बंशगोपाल सिंह का दोपहर में अचानक सेहत ख़राब होने के बाद उन्होंने छुट्टी ली है, जिसके बाद अब भर्ती प्रक्रिया फ़िलहाल रुक गई है। बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में गड़बड़ी हो रही है। प्रबंधन नियमो की आड़ में अपनों को उपकृत करने में जुटा हुआ है, जिसकी खबरे सार्वजनिक होने के बाद दोपहर में कुलपति की सेहत बिगड़ गई और उन्होंने छुट्टी ली है। ऐसे में अब कल होने वाले इंटरव्यू और गुरुवार को प्रस्तावित कार्य परिषद् की बैठक स्थगित कर दी गई है।
गुरुवार को होनी थी बैठक –
सुन्दर लाल शर्मा विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भर्ती प्रक्रिया में बहुत तेजी दिखाई। लिखित परीक्षा के बाद बीते दो दिनों से इंटरव्यू का दौर चल रहा था। बुधवार को अंतिम इंटरव्यू के बाद गुरुवार को कार्य परिषद् की बैठक प्रस्तावित थी, जिसमे लिफाफा खोलकर चयनित उम्मीदवारों का नाम सार्वजनिक किया जाता। अब इंटरव्यू और बैठक दोनों को स्थगित कर दी गई है, अगली बैठक कब होगी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उधर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय प्रबंधन भी भर्ती को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है।
