जनता कांग्रेस उम्मीदवार पर भारी निर्दलीय, डॉ रमन के घर में हारी बीजेपी.. कांग्रेस के विधायकों की संख्या 71 हुई, देखे किसे मिले कितने वोट

रायपुर 16 अप्रैल 2022.  खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बंपर जीत हासिल की। यशोदा वर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल को 20159 वोटो के बड़े अंतर से हराया। चुनाव में जनता कांग्रेस जोगी उम्मीदवार नरेंद्र सोनी जमानत भी नहीं बचा सके। उनसे ज्यादा वोट तो निर्दलीय उम्मीदवार और नोटा को मिले। इस चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिला बनांने की घोषणा निर्णायक रही है।

खैरागढ़ चुनाव: कौन बनेगा खैरागढ़ का विधायक? यशोदा, कोमल या कोई और.. मतगणना की तैयारी पूरी,, नतीजे शाम तक

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा पहले चरण से लीड करती रहे जो गिनती के साथ बढ़ते रहा। चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में खुलकर मतदान किया। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को कुल 87640 वोट, बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल को 67481 वोट, जनता कांग्रेस उम्मीदवार नरेंद्र सोनी को सिर्फ 1218 वोट मिले। सोनी से ज्यादा वोट नोटा को 2607 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार नितीन भाँडेकर को 1409 को मिले।

एक समय तक बीजेपी का गढ़ रहे खैरागढ़ में कांग्रेस ने सेंध लगा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के क्षेत्र में बीजेपी को करारी हार का समाना करना पड़ा है। इस जीत के साथ प्रदेश में कांग्रेस के 71 विधायक हो गए तो अब खैरागढ़ अब राजनांदगांव से अलग होकर जिला बन जायेगा।

 

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर नियुक्ति में फर्जीवाड़ा: अपनों को उपकृत करने रोस्टर नियमो का उल्लंघन, 13 दिनों में इंटरव्यू, दावा आपत्ति फिर सलेक्शन!

error: Content is protected !!