मॉर्निंग रूटीन में कुछ आदतों को करें शामिल, पेट के आसपास जमा चर्बी से पाएंगे निजात
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 07 सितम्बर 2024: आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसा करना काफी चुनौतीपूर्ण है। अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण पेट पर एक्स्ट्रा फैट बढ़ने लगता है। पेट के आसपास जमा चर्बी से निजात पाने के लिए मॉर्निंग रूटीन में कुछ आदतों को शामिल करना चाहिए। ऐसे में जानते हैं कुछ मॉर्निंग रूटीन के बारे में। सुबह के समय उठने के बाद सबसे पहले गर्म पानी को पीना चाहिए। गर्म पानी को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना गया है। गर्म पानी पीने से आपकी पाचन क्रिया में सुधार होता है, जो बढ़ी हुई चर्बी को कम करने में कारगर साबित होता है। इतना ही नहीं, इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो कब्ज को ठीक करता है।

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।