आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन संविदा भर्ती विवादों में, अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का लगाया आरोप… स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत

रायपुर 20 नवंबर 2022.  राज्य आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत रिक्त 29 संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत मिल रही है। संविदा पदों की भर्ती के लिए अधिकारियों पर योग्यता और नियमो को दरकिनार कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप है, जिसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से की गई है।
शिकायतों के अनुसार नियमो में बदलाव कर अनुभव और योग्यता के मापदंड निर्धारित किए गए हैं ताकि चहेतों को लाभ दिलाया जा सके। कुछ अभ्यर्थियों के पास पैसे की मांग के लिए कुछ लोगो ने संपर्क भी किया, जिनसे डील हुई उन्हें चयनित किया गया। पदों को लेकर पहले से लगातार लेनदेन का मामला भी उठता रहा। इस तरह अनियमितता से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायकर्ताओं ने उच्च स्तरीय समिति बनाकर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

जेजे मिशन में गड़बड़ी: आखिर सुनवाई से क्यों भाग रहे जिम्मेदार अफसर, मिल रही तारीख पर तारीख..

error: Content is protected !!