स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 दिसम्बर 2023. गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री रूद्र कुमार गुरु के जेल रोड स्थित सरकारी बंगले में आग लग गई। आगजनी से कई महत्वपूर्ण फाइलों के जलने की चर्चाये थी, जब आगजनी हुई तो पूर्व मंत्री बंगले में ही मौजूद थे। पूर्व मंत्री स्टाफ द्वारा आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया पर इसे लेकर कई तरह की चर्चाये है। आगजनी उनके निज सचिव ऑफिस में हुई जहा महत्वपूर्ण फ़ाइल रहती थी, पूर्व मंत्री चुनाव में पराजय के बाद बंगला खाली कर रहे थे तब यह घटना हुई। घटना के वक्त उनके परिजन बंगले में नहीं थे सिर्फ कर्मचारी ही मौजूद थे।
सूचना पर गंज थाना और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची थी। बताते है की कंप्यूटर, आलमारी में रखे फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जलने की चर्चाये है, हालाँकि पूर्व मंत्री ने ऐसी किसी बात से इंकार किया है। आगजनी के बाद जल जीवन मिशन में हुई गड़बड़ी की बाते फिर चर्चा में आ गई।
चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन मंत्री ने अपने काफिले में पत्थरबाजी और हमला पर विपक्षी पार्टी पर आरोप लगाया था, बाद में पुलिस जाँच में आरोप सही नहीं निकले। जाँच में पुलिस ने हमला उपद्रवी तत्वों द्वारा करना पाया जिन्हे तीन दिन पूछताछ के बाद शांति भंग के आरोप में जेल दाखिल किया था। साल 2018 में सत्ता परिवर्तन के बाद शंकर नगर स्थित जल संसाधन विभाग के ऑफिस में भी आगजनी हुई थी, उस समय भी आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट बताया था। आगजनी में महत्वपूर्ण फाइलें जली थी।
