रायपुर 17 मार्च 2023. शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्री परिषद् की बैठक संपन्न हुआ। बैठक विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में हुआ जिसमे कैबिनेट के मंत्री और विभागीय अधिकारी शामिल हुए। बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन हुआ, छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023, प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रो ले आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा देने पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 का अनुमोदन हुआ।
छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2023, नक्सलवाद उन्मूलन नीति का अनुमोदन किया गया। विधायकों के वेतन और भत्ते बढ़ाने, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए करीब 2500 करोड़ रूपये स्वीकृति, कॉमनवेल्थ गेम्स बरमिंघम में सिल्वर मेडल जीतने वाली कु. आकर्षी कश्यप दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) बनाने संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
CM बघेल का अनुसूचित जातियों के हित में बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद का होगा गठन
