छवि सुधारने की कवायद: 2 उपसंचालको की संचालनालय से होंगी छुट्टी, गड़बड़ी और गंभीर आरोपों के बाद हटाने के निर्देश..!

रायपुर 27 अगस्त 2022.  महिला बाल विकास विभाग में संचालनालय में पदस्थ दो अफसरों की विदाई हो सकती है। विभाग में जारी बेलगाम भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की खबरों से चिंतित मंत्री भेंडिया ने ऐसे अधिकारियो पर कार्यवाही के संकेत दिए है जिसके बाद दो उपसंचालक को हटाया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ महतारी की बेटियां, जिन्होंने अपने दम पर बनाया मुकाम.. कार्यकुशलता से लोहा मनवाया

महिला बाल विकास विभाग में जारी गड़बड़ी, अनियमितता और भ्रष्टाचार की खबरों ने बीते कुछ समय से मीडिया की सुर्खिया बटोरी है, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसका असर मंत्री अनिला भेंडिया की सोशल इमेज पर भी पड़ा है जिसके बाद मंत्री ने खटराल किस्म के ऐसे अफसरों को हटाने के निर्देश दिए है ताकि धूमिल होती व्हाइट वाश किया जा सके।
बताते है कि रामजतन कुशवाहा पर सहायक संचालक से उपसंचालक पदोन्नति में गड़बड़ी, पर्यवेक्षक भर्ती में अनियमितता और पुस्तक बिक्री सहित आधा दर्जन से अधिक शिकायते है, वही उपसंचालक सुनील शर्मा पर खरीदी में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप है। हाल ही में ख़रीदे गए वजन मशीन में गड़बड़ी, सरकारी बैंको से निजी बैंको में पैसा जमा कर बदले में चारपहिया गाड़िया गिफ्ट लेने जैसे विषयो से विभाग की छवि धूलि हुई है। चर्चा है कि इन अधिकारियो के चलते ही संचालक दिव्या मिश्रा और मंत्री अनिला भेंडिया की फजीहत हुई है। जिसके बाद मंत्री ने दोनों को हटाने के निर्देश दिया है। अब इन निर्देशों का कितना पालन होता है या मैनेजमेंट आदेशों पर हावी होता, आगामी दिनों में पता चलेगा। संचालनालय में दोनों अधिकारियो को हटाने की चर्चाये जोरो पर है।

WCD लूट की खुली छूट: केंद्रीयकृत खरीदी से बढ़ा भ्रष्टाचार और अनियमितता, सिर्फ धनार्जन में जुटे अफसर!

error: Content is protected !!