प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के बाद समीर की चिप्स से छुट्टी, रितेश अग्रवाल को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

रायपुर 20 अक्टूबर 2022: राज्य सरकार ने समीर बिश्नोई को चिप्स के सीईओ पद से छुट्टी कर दी है। उनके स्थान पर 2012 बैच के आईएएस रितेश कुमार अग्रवाल को चिप्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में आने के बाद सीईओ का पद रिक्त था, ऐसे में सरकार ने अस्थाई तौर पर अग्रवाल की नियुक्ति की हैं। 2009 बैच के आईएएस अफसर समीर विश्नोई को जनवरी 2022 में चिप्स के सीईओ बनाए गए थे। उनके पास मार्कफेड के प्रबंध संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी थी।
अब मार्कफेड के एमडी के लिए एक दो दिनों में ऑर्डर हो सकता है।

समीर बिश्नोई और आरोपितों से हुई दिनभर पूछताछ: कलेक्टर रानू साहू की मौजूदगी में अनलॉक हुआ कलेक्टर बंगला, ईडी ने बताया साढ़े छह करोड़ मिले

error: Content is protected !!