बिलासपुर 22 दिसंबर 2022: बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि पति शराब के नशे में धुत्त था। पत्नी की पिटाई के बाद उसकी मौत होने पर आरोपी पति खुद ही थाने पहुँचा और सरेंडर कर दिया। मस्तूरी पुलिस आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के लिमतरा निवासी शंकर सूर्यवंशी (45) पिता बलदाऊ सूर्यवंशी कल रात शराब के नशे में घर पहुँचा था। इस बीच उसका किसी बात को लेकर पत्नी चंद्रिका बाई(35) से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शंकर सूर्यवंशी ने अपनी पत्नी चंद्रिका बाई की घसीट घसीट कर हाथ मुक्के से पिटाई करनी शुरू कर दी। मारपीट से आहत पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई पत्नी की हत्या कर आरोपी शंकर सूर्यवंशी मस्तूरी थाना पहुँचा और पुलिस को पत्नी की हत्या कर देने की जानकारी दी। जिसको सुनकर पुलिस वालों के रौंगटे खड़े हो गए।
जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुँची,जहां चंद्रिका बाई मृत पड़ी हुई मिली। पड़ोसियों ने बताया कि इनके घर से चिखने चिल्लाने व लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी। पुलिस ने मृतिका का पंचनामा तैयार कर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत: घर का सामान लेने गया था बाजार, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
