खौफनाक : मुस्लिम लड़की से लव मैरिज करने पर हिंदू युवक की हत्या, शव नदी में फेंका, सात गिरफ्तार, जानिए पूरी कहानी

महाराष्ट्र 13 सितम्बर 2022: महाराष्ट्र के अहमदनगर के श्रीरामपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम लड़की से एक महीने पहले लव मैरिज करने वाले दीपक बर्डे नाम के युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है।

दीपक का पहले किडनैप किया गया और फिर उसकी हत्या करके शव को गोदावरी नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हिंदू आदिवासी लड़के का पहले किडनैप किया गया और फिर उसकी पिटाई की गई। इसके बाद हत्या करके उसके शव को गोदावरी नदी में फेंका गया। पुलिस नदी में शव की तलाश कर रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 सितंबर से 15 सितंबर तक रायगढ़ जिले में करेंगे भेंट-मुलाकात
महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक नितेश राणे ने इस मामले में जनाक्रोश मोर्चा निकाला था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और गायब युवक की तलाश में जुट गई। बता दें कि मृत युवक दीपक बर्डे पिछले 5 दिन से गायब था और एकलव्य आदिवासी समाज ने भी इसको लेकर 2 बार पुलिस अधीक्षक अहमदनगर कार्यालय पर मोर्चा निकाला था।

error: Content is protected !!