“स्वतंत्र बोल”
रायपुर 13 जून 2023. गौ रक्षा की आड़ में असामाजिक तत्वों के द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है। एक दिन पहले धरसींवा थाना अंतर्गत तिवरैया के पास गौ वंशो से भरी ट्रक के पकड़ाने पर असामाजिक तत्वों ने ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस में हुई एफआईआर के अनुसार पहले तो असमाजिक तत्वों ने गाडी को रोकने पीछा किया, और गाडी को रोककर उसमे तोड़फोड़ की। ड्राइवर को घायल होते तक बुरी तरह पीटा। ड्राइवर के सर में अंदरूनी चोटे आई है जिसका इलाज डीकेएस अस्पताल के आईसीयू में जारी है।
गौ वंशो तस्करी करते हुए ले जाने पर उसे पकड़वाने की जिम्मेदारी कथित तौर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओ का नाम सामने आया है जिसमे अंकित द्विवेदी, कोमल जंघेल प्रमुख है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात लोगो पर मामूली जमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है, जबकि अंकित द्विवेदी सहित अन्य ने खुद ट्रक पकड़ना स्वीकार किया है। अंकित, गोल्डी शर्मा सहित आधा दर्जन अन्य पर पूर्व में भी ऐसे ही कार्यो में शामिल होने पर बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में अपराध कायम हुआ था। धरसींवा के प्रभारी थाना प्रभारी ध्रुव ने कहा कि
“प्रारंभिक रूप से अपराध पंजीबद्ध किया गया है, ड्राइवर घायल है उसका इलाज होने के चलते बयां नहीं हो पाया है। बयान होने के बाद आरोपितों की शिनाख्ती होगी, जरुरत होने धारा भी लगाई जायेगी।”
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
