साधुओ से मारपीट पर बीजेपी ने उठाये सवाल, गृहमंत्री साहू का जवाब ” पुलिस कर रही कार्यवाही, अफवाह से हुई साधुओ की पिटाई”

रायपुर 6 अक्टूबर 2022: दुर्ग जिले में बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा साधुओं की बेरहमी से पिटाई से राजनितिक माहौल गरमा गया है। बीजेपी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि

“मुख्यमंत्री के गृह जिले में मंदिर के पुजारियों, सधु संतो के साथ मारपीट हो रही, पुलिस अफवाह पर लगाम नहीं लगा पा रही है।”

बीजेपी द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि

“पुलिस कार्यवाही कर रही है, किसी भी आरोपित को नहीं बख्शा जायेगा। पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।”

एक दिन पहले साधुओ को भीड़ द्वारा पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

भीड़ ने की 3 साधुओं की बेदम पिटाई, बच्चा चोरी के शक में भड़का इलाका

error: Content is protected !!