धमतरी 18 अगस्त 2023 : नगरसेना धमतरी में पदस्थ होमगार्ड मदनलाल सिन्हा को सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में महामहिम राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना धमतरी एस.के.शुक्ला ने बताया कि सिन्हा वर्ष 1984 से होमगार्ड के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, चुनाव, बाढ़ बचाव सहित विभिन्न स्थानों पर लगी ड्यूटी का निर्वहन बखूबी निभाया। अपने ड्यूटी के दौरान उन्होंने हमेशा अनुशासन और लगनशीलता का परिचय दिया है। पदक प्राप्त होने महानिदेशक, होमगार्ड एवं फायर सर्विस अरूणदेव गौतम द्वारा सिन्हा को बधाई दी गई।
छत्तीसगढ़ के अफसरों को पुलिस सेवा मेडल की घोषणा:एडीजी विवेकानंद को राष्ट्रपति पदक मिलेगा

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।