भोरमदेव में शिव भक्तों का ऐतिहासिक स्वागत, मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्रबोल
रायपुर05 अगस्त 2024: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के भोरमदेव में धार्मिक आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की. यह आयोजन सावन सोमवार के अवसर पर किया गया, जब हजारों की संख्या में शिव भक्त, सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर, भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे. इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे.यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की है.


