कोरबा 20 july 2023:कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बाइक सवार लोगों को एक तेज ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला और दो अन्य लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जो अभी भी अस्पताल में है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। कटघोरा थाना क्षेत्र का यह मामला है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
कटघोरा से बिलासपुर नेशनल हाइवे पर चंदनपुर जेबीडी कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। चालक सहित बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हुई। घटना में दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी की स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ गई है। कटघोरा पुलिस ने घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर डायल 112 की मदद से मृतकों और घायलों को कटघोरा अस्पताल भेजा। दुर्घटनाकारित ट्रक को पुलिस ने जप्त कर लिया है। वहीं चालक मौके से भाग गया
