कवर्धा 23 मार्च 2023: कवर्धा जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पिकअप में बच्चों सहित 24 लोग सवार थे। इस हादसे में सभी लोगो को गंभीर चोटें आई है। 8 की हालत नाजुक बजाई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
यह घटना बीती रात घानीखुटा घाट की है। मिली जानकारी के मुताबिक, आदिवासी परिवार सगाई समारोह में सराईपतेरा गए थे। सगाई समारोह से घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए लोहारा हॉस्पिटल में दाखिल कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा। सभी आदिवासी परिवार दशरंगपुर पुर चौकी के पेंड्रा के रहने वाले हैं।
बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी:हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौत, 6 यात्री घायल
