रायपुर 23 अगस्त 2022. राजधानी के रेस्टोरेंट्स और मिठाई दुकानों में ख़राब एवं हानिकारक मिठाईया और पनीर बेचे जा रहे है। शिकायतों के बाद खाद्य विभाग ने पनीर और मिठाइयों का सैंपल जाँच किया तो दर्जन भर से अधिक सैंपल फेल हो गए। राजधानी के नितिन तिवारी ने ऐसे ही हानिकारक पनीर विक्रेता की शिकायत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से की, जिसमे शिकायत और जाँच दोनों सही पाया गया है। राजधानी निवासी नितिन तिवारी ने ग्वाला स्वीट्स (साईं एस्सोसिट्स) से पनीर ख़रीदा था। पनीर के सुगंध से ख़राब होने की आशंका से खाद्य अधिकारियो के माध्यम से उसकी जाँच इंदौर के सरकारी लैब से कराई जिसमे पनीर को सही पाया गया। रिपोर्ट में गड़बड़ी की आशंका से नितिन ने उसी पनीर की जाँच विभागीय अधिकारियो के माध्यम से कलकत्ता के लैब से कराया जहा रिपोर्ट में पनीर को हानिकारक पाया गया। लैब रिपोर्ट के अनुसार बेचीं जा रही पनीर सेहत के लिए हानिकारक यही जिसे खाने से स्वाथ्यगत परेशानियां होना तय है। विभागीय अफसरों ने साईं एस्सोसिट्स (ग्वाला स्वीट्स) पर कार्यवाही करते हुए केस बनाकर एडीम कोर्ट में पेश किया है।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सप्लाई-
नितिन ने जिस ग्वाला स्वीट्स (साईं एस्सोसिट्स) से पनीर ख़रीदा था, उनका मूल काम पनीर का है। पनीर बनाने की फ़ैक्ट्री कमल विहार के सेक्टर 88 में है जहा बड़े पैमाने पर पनीर बनाया जाता है। इन पनीर की सप्लाई आधा रायपुर के साथ ओडिशा में होती है। बताते है कि पनीर को पॉवडर से बनाया जाता है जो सेहत के हानिकारक है।
विधानसभा में उठा सवाल-
प्रदेश में हानिकारक मिठाइयों और नुकसानदायक खाद्य सामग्री की बिक्री और उस पर कार्यवहाई को लेकर विधानसभा में साल 2021 में सवाल पूछा गया था जिसमे साईं एस्सोसिट्स (ग्वाला स्वीट्स) द्वारा हानिकारक एवं मिलावटी पनीर और मिठाई बेचने की पुष्टि खाद्य एवं औषधि प्रसाधन के अधिकारियो ने किया था। इस शिकायत पाए ग्वाला के संचालक विनय भार्गव से पूछे जाने पर कहा कि
“जानबूझकर मिलावट नहीं की गई, काम के दौरान गलती हो जाती है। हम दुसरो से खोवा और पनीर खरीदते है, ऐसे में कोई क्या मिला रहा हमें नहीं पाता.. हम और भी अच्छा काम कर रहे है, उसे छापिये।”
फ़ूड इंस्पेक्टर बृजेन्द्र भारती ने कहा कि
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
“शिकायत के बाद सैंपल लेकर जाँच कराइ गई थी.. जिसमे जाँच फेल हुआ था और पनीर को हानिकारक पाया गया। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर कार्यवाही की गई और अब प्रकारक कोर्ट में पेंडिंग है।”
