24 घंटों तक हैक रहा गुजरात कांग्रेस का ट्विटर हैंडल, चुनावी राज्य में मचा हड़कंप

अहमदाबाद 24 सितम्बर 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस इकाई का ट्विटर हैंडल हैक हो गया। पार्टी ने खुद अकॉउंट के रिकवर होने के बाद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। गुजरात कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कहा गया कि किसी ने सियासी मकसद से उनके अकॉउंट को हैक किया था, मगर तकनीकी टीम की मेहनत से हैंडल को दोबारा प्राप्त कर लिया गया है।

गुजरात कांग्रेस ने अपना ट्विटर हैंडल रिकवर होने के बाद लिखा कि, ‘We are back (हम वापस आ गए हैं)।’ आगे लिखा गया है कि ‘किसी ने सियासी इरादे से गुजरात कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया था। मगर हमारी तकनीकी टीम की मेहनत से गुजरात कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट फिर से बहाल हो गया है। हम सड़कों पर, संसद में और सोशल मीडिया पर लोगों की आवाज उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे।’ कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक किए जाने के बाद कई ट्वीट भी किए गए थे, जिसे अकॉउंट रिकवर होने के बाद हटा दिया गया। कथित तौर पर अकॉउंट 24 घंटों से अधिक समय तक के लिए हैक था। इस बीच कांग्रेस ने इस मसले को जमकर भुनाया और शिकायत करने की धमकी भी दी।

भाजपा को फिर झटका:कांग्रेस में शामिल होने 250 से अधिक समर्थकों के साथ पहुंचे थे बीजेपी नेता, पूर्व नपा उपाध्यक्ष समेत 4 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस के सोशल मीडिया चीफ केयूर शाह ने इस तरह अकॉउंट हैक किए जाने को लेकर कहा कि गुजरात में पार्टी, सोशल मीडिया के माध्यम से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसलिए पार्टी की आवाज को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। यदि जाँच में कोई राजनैतिक एंगल निकल कर आया, तो इसकी शिकायत की जाएगी।

 

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ लबरा के डबरा: खस्ताहाल सड़कों के विरोध में भाजपा का सोशल मीडिया अभियान, लोगो ने पूछा गड्ढो में सड़के या सडको में गड्ढा ?

error: Content is protected !!