रायपुर 6 सितम्बर 2022: राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के विभिन्न संकायों का प्रभारी संकायाध्यक्ष नियुक्त किया है. राज्यपाल ने शासकीय दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय, जगदलपुर के गृह विज्ञान की प्राध्यापक और संकायाध्यक्ष डॉ. रश्मि शुक्ला को प्रौद्योगिक संकाय का, शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दन्तेवाड़ा के वाणिज्य के प्राध्यापक और संकायाध्यक्ष डॉ. आर. के. हिरकने को प्रबंधन एवं सूचना प्रौधोगिक संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया.
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
वहीं, शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय भोपालपट्नम के राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक एवं सामाजिक विज्ञान के संकायाध्यक्ष डॉ. ए.के. दीक्षित को कला संकाय और वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय, जगदलपुर के शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष एवं प्राचार्य ईश्वर प्रसाद तिवारी को विधि संकाय का प्रभारी, बस्तर में वानिकी एवं वन्यजीव की प्राध्यापक डॉ. शरद नेमा को जीव विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया है. यह सभी नियुक्ति छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 27(4) के तृतीय परन्तुक में निहित प्रावधान के तहत की गई है
