रायपुर 7 नवंबर 2022. भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा से राज्य सरकार ने इस्तीफा लेकर हटा दिया है। उनके स्थान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का नया अध्यक्ष बनाया है। आज देर शाम पंजीयक हिम शिखर गुप्ता ने आदेश जारी किया है। जानकारी अनुसार जवाहर वर्मा पर 1 करोड़ रुपए से अधिक के तालपतरी खरीदी में भ्रष्टाचार और ट्रांसफर पोस्टिंग में लेनदेन का गंभीर आरोप था जिसकी शिकायत दस्तावेजों के साथ मुख्यमंत्री से हुई थी। प्रारंभिक जाँच में शिकायतों की पुष्टि के बाद सरकार ने जवाहर वर्मा से इस्तीफा ले लिया है।

|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
15 महीने का कार्यकाल-

जवाहर वर्मा को जुलाई 2021 में जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था, उनका कार्यकाल बेहद कम रहा। वर्मा 15 महीनो तक अध्यक्ष रहे और इतने कम दिनों में ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। जानकारी अनुसार जवाहर वर्मा भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी थे जिसे शासन ने अशासकीय व्यक्ति बताते हुए केंद्रीय सहकारी बैंक दुर्ग का अध्यक्ष बनाया गया था। शासकीय कर्मचारी होने के बाद भी उन्होंने यह पद स्वीकार किया और लाभ के दो-दो पदों पर एक साथ रहे। वह 4 नवंबर 2022 तक इस पर बने रहे, इसके बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।
जिला सहकारी बैंक प्रबंधन से परेशान बेमेतरा जिला के किसान, मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
