बीजेपी नेताओ का सरकार से सवाल: नेता प्रतिपक्ष ने गिरफ्तार अधिकारियो के सस्पेंशन की मांग की, पूछा.. भ्रष्टाचार का सरगना कौन?

रायपुर 15 अक्टूबर 2022. प्रदेश में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापेमारी से नगदी और ज्वेलरी बरामद होने के बाद बीजेपी सरकार पर हमलावर है। बीजेपी नेताओ ने प्रेस वार्ता लेकर गिरफ्तार अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि
“छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में चल रहे बड़े भ्रष्टाचार के रैकेट की पोल खोल दी है। कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के आदिवासियों और किसानों का आम जनता का मेहनत का पैसा, भ्रष्टाचार की भेट चढ़ाया जाएगा.. प्रदेश में सत्ता संरक्षण में भ्रष्टाचार हो रहा, यह छत्तीसगढ़ के इतिहास के लिए एक काला अध्याय हैं।”
श्री चंदेल और बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि खनिज विभाग मुख्यमंत्री के पास है, ऐसे में होने वाली गड़बड़ी की जिम्मेदारी भी उनकी है। गिरफ्तार किये गए अधिकारी को तुरंत सस्पेंड किया जाए और ईडी द्वारा जिन अधिकारियो के घर छापेमारी कर पूछताछ की गई उन्हें महत्वपूर्ण पदों से हटाया जाये।

 

रमन सिंह के बयान पर भड़के CM भूपेश बघेल,माफी मांगे नहीं तो कानूनी कार्रवाई और मानहानि का मुकदमा भी करूंगा’…

error: Content is protected !!