छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी और कर्मचारी निराश, अब तक नहीं मिला वेतन

रायपुर 23 अक्टूबर 2022: छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। लेकिन ऐलान के बाद अभी तक आदेश जारी नहीं हुआ है। जिसके चलते प्रदेश के करीब 5 लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी निराश है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और एरियर्स का ऐलान किया है।

इस ऐलान के बाद से अभी तक वित्त विभाग ने आदेश जारी नहीं किया है। ऐसे में वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में निराशा है। संभावना जताई जा रही कि 1 तारीख को कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को सितंबर के वेतन और एरियर्स में ही दिवाली मनानी पड़ेगी।

गूगल मैप से होगी अब हाईवे की निगरानी: तुरंत पता चल जाएगी NH पर जाम की स्थिति, ITMS के कर्मचारी करेंगे 24 घंटे मॉनिटरिंग

error: Content is protected !!