चुनावी तैयारी में जुटी सरकार: प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रो का दौरा करेंगे सीएम भूपेश, करेंगे रात्रि विश्राम.. करेंगे योजनाओं की समीक्षा

रायपुर 08 मार्च 2022.  चुनाव को डेढ़ साल से ज्यादा का समय बचा है पर तैयारिया शुरू हो गई है। विधानसभा के बजट सत्र के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रो का दौरा करेंगे। इस दौरान सीएम विधानसभा क्षेत्रो में रुककर वह ऍम जनता से सीधा संपर्क करेंगे। दौरे में मुख्यमंत्री भूपेश राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे आम-लोगों, जनप्रतिनिधियों, समाज-सेवियों, व्यापारियों, महिला समूहों, कर्मचारी संगठनों, श्रमिक संगठनों से सीधे बातचीत करके शासन के कामकाज का फीडबैक लेंगे।

सीएम भूपेश ने किया कौशल्या मातृत्व योजना का शुभारंभ, दूसरी बच्ची के जन्म पर मिलेंगे 5000 रुपये..

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 07 मार्च से शुरु होकर 25 मार्च को समाप्त होगा, जिसके बाद सीएम का सघन जनसम्पर्क अभियान प्रारम्भ होगा। सीएम की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक तैयारिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अपने ड्रीम प्रोजेक्ट नर्व गरुवा घुरवा बारी का, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मिलेट मिशन, श्री धन्वंतरी जैनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, वन अधिकार कानून, वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जल-जीवन मिशन आदि योजनाओं, कार्यक्रमों तथा अभियानों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री इस दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूलों का भी निरीक्षण करेंगे तथा छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से चर्चा करेंगे।

स्मार्ट बोर्ड खरीदी गड़बड़ी 2: कुलपति के अनुमोदन बिना जारी हुआ वर्कऑर्डर, ई-मेल से भेजा कार्यादेश.. जल्दबाजी ऐसी की क्रय समिति के ‘टीप’ दिखाया ठेंगा

error: Content is protected !!