छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते को लेकर आया ये बड़ा अपडेट
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्रबोल
रायपुर05 अगस्त 2024:छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। लंबे समय से महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को इसी महीने अगस्त में बड़ा अपडेट मिल सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश सरकार 15 अगस्त को 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इसकों लेकर अभी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों की झोली इसी महीने भर सकती है।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री को पूर्ववर्ती सरकार के दौरान बकाया डीए के एरियर्स, एलबी संवर्ग सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के संदर्भ में भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वायदे को पूरा करने की मांग करते हुए राज्य के कर्मचारियों की सरकार से की जा रही अपेक्षाओं से अवगत कराया।
जिस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि चुनाव में दिए गए मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार को कुछ समय दीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी वायदा किया है, उसे पूरा करेंगे। मंत्री चौधरी ने कहा कि चुनावी घोषणापत्र में दिए गए “मोदी की गारंटी” के संदर्भ में चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि, जल्द ही देय तिथि से लंबित 4% महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया जाएगा।बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और घरों में तोड़फोड़, 100 लोगों की हत्या, पीएम हसीना बोलीं- ये छात्र नहीं, आतंकवादी हैं
