Instagram यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब इंस्टा चलाना होगा और भी मजेदार.. अब स्टोरी टाइम होगी 60 सेकेंड की।

नई दिल्ली 27 सितम्बर 2022: सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम यूजर्स को एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। जिसके बाद यूजर्स अब 15 सेकेंड की बजाए 60 सेकेंड की वीडियो स्टोरी पोस्ट कर सकेंगे। हाल ही में इंस्टाग्राम ने एक नए रीपोस्ट (Repost) फीचर्स की घोषणा की है। कुछ दिन पहले इससे इंस्टाग्राम ने अपने प्राइवेसी फीचर्स में नए बदलाव करते हुए और भी कई सिक्योरिटी फीचर्स को जोड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम ने कंफर्म किया कि वह स्टोरी टाइम को 15 सेकेंड से बढ़ाकर 60 सेकेंड करने वाला है, दावे में कहा गया है कि इंस्टाग्राम इस फीचर्स को पहले कुछ यूजर्स पर टेस्ट करेगा। इसके बाद इसे साल के अंत तक जारी किया जा सकता है।

Reweet की तरह होगा Repost..

जानकारी के मुताबिक इस फीचर्स को री-ट्वीट की तर्ज पर लाया जा सकता है जिसमें एक यूजर्स के पोस्ट को आप भी अपनी प्रोफाइल पर री-पोस्ट (Repost) कर सकते हैं। बता दें कि फेसबुक पर भी यूजर्स को अन्य यूजर्स की पोस्ट को शेयर करने की सुविधा मिलती है, इंस्टाग्राम ने हाल ही में अपने प्राइवेसी फीचर में भी कई बदलाव किए हैं जिसमें 16 साल से कम उम्र के बच्चे संवेदनशील कंटेंट नहीं देख सकेंगे।

इंस्टाग्राम का नया फीचर: अब कोई बिना देख पायेगा प्राइवेट फोटोज.. जल्द हो सकता है लांच

error: Content is protected !!