UP आजमगढ़ 16 नवम्बर 2022: UP के आजमगढ़ में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से मिलता-जुलता केस सामने आया है। यहां एक कुएं में 22 साल की लड़की का शव मिला। शव को 5 टुकड़ों में काटकर फेंका गया था। रेप के बाद लड़की की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
लड़की कौन है, इसकी शिनाख्त नहीं
मामला आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमी पट्टी गांव के गौरी का पूरा का है। यहां पर सड़क किनारे एक कुआं है। मंगलवार को कुएं से बदबू आने पर लोगों ने झांककर देखा तो शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकलवाया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
हाथ और पैर अलग-अलग मिले, सिर नहीं मिला
कुएं से निकाला गया शव पांच हिस्सों में था। लड़की के हाथ और पैर काटकर अलग-अलग कर दिए गए थे। सिर अभी तक नहीं मिला है। एक हाथ में उसने कड़ा और दूसरे में घड़ी पहन रखी है। लड़की से रेप की आशंका जताई जा रही है।
कहीं और से शव लाकर ठिकाने लगाया गया
पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को बुलाया। शव 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि लड़की की हत्या कहीं और करके शव यहां ठिकाने लगाया गया है। SP अनुराग आर्य ने बताया कि टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।
कुआं खाली कराया जा रहा
टुकड़ों में शव मिलने के बाद कुएं का पानी संक्रमित होने का खतरा है। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा पंप लगाकर कुएं का पानी खाली कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस आसपास के जिलों में गुमशुदा युवतियों के बारे में पड़ताल कर रही है।
श्रद्धा के पिता विकास मदन वॉकर बताते हैं- श्रद्धा ने अपनी मां से 2019 में कहा था कि वह आफताब के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में है। हमने इसका विरोध किया था। तब श्रद्धा नाराज हो गई। उसने कहा कि मैं 25 साल की हो गई हूं। मुझे अपने फैसले लेने का पूरा हक है। मैं आज से आपकी बेटी नहीं। मेरी पत्नी ने काफी मिन्नतें कीं, मगर वह आफताब के साथ चली गई।
खुलासा: लूट का विरोध करने पर वृद्ध महिला की हत्या, नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
