बालिका गृह रेप कांड: थोड़ी भी शर्म बची हो तो मंत्री तुरंत दे इस्तीफा, नाबालिक से दुष्कर्म और लीपापोती पर बिफरी बीजेपी.. पूर्व मंत्री ने मंत्री भेंडिया से मांगा इस्तीफा।

रायपुर 06 अक्टूबर 2022.  बालिका गृह में नाबालिक के साथ दुष्कर्म होने और विभागीय मंत्री अनिला भेंडिया के सज्ञान में ना होने पर पूर्व महिला बाल विकास मंत्री ने कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। बीजेपी नेत्री और पूर्व मंत्री रमशिला साहू ने कहा कि
“बालिका गृह में नाबालिक के साथ रेप होना, आरोपितों की सही जानकारी ना होना बेहद दुर्भाग्यजनक है। महिला बाल विकास के अधिकारियो द्वारा उक्त मामले में लीपापोती कर दबाने का प्रयास करना शर्मनाक है। विभागीय मंत्री को संवेदनशील प्रकरण की जानकारी ना होना, मंत्री की विभाग में पकड़ को दर्शाता है.. गंभीर घटना के बाद मंत्री भेंडिया में शर्म बची हो.. तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। “

सीएम भूपेश की घोषणा: सभी जिला मुख्यालयों में लगेगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, राजधानी में 11 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

 

श्रीमती साहू ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियो की भूमिका पर सवाल उठाया कि विभाग की जिस ईकाई द्वारा संवेदशील मसले को दबाया और एनजीओ पर अभी तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई? आखिर विभाग के अफसर किसे बचाने में जुटे है। नाबालिक के साथ दुष्कृत्य के साल भर बाद भी जिस स्थान में घटना घटी वही रखा गया है। साहू ने सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने ने कहा कि कोंडागांव में सामूहिक अनाचार से पीड़ित न्याय ना मिलने से आत्महत्या कर लेती है, सरगुजा में गैंगरेप पीड़ित 4 दिनों तक रिपोर्ट दर्ज कराने थाने के चक्कर लगाती है। बेटियों की दुर्दशा इस सरकार में चरम पर है।
दरअसल इस गंभीर मामले पर एक दिन पहले विभागीय मंत्री भेंडिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें पुरे मामले की जानकारी नहीं है, बालिका गृह में रेप होना गंभीर घटना है जिसकी जाँच कराएंगी।

 

बालिका गृह में दुष्कर्म, सवालो में महिला बाल विकास के अधिकारी.. एनजीओ पर मेहरबानी !

 

error: Content is protected !!