बालिका गृह में गरबा उत्सव, बच्चो संग थिरकी संचालक, महिला बाल विकास का आयोजन

रायपुर 04 अक्टूबर 2022.  नवरात्री पर्व के उपलक्ष्य में बालिका गृह खम्हारडीह में गरबा और मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सुन्दर परिधानों में उत्साहित बच्चो ने गरबा किया। बच्चो के आग्रह पर संचालक दिव्या मिश्रा भी थिरकी। बच्चो के उत्साहवर्धन के लिए गाना गाने, गुब्बारा फोड़ने जैसे मनोरंजक खेल हुआ और उन्हें पुरस्कार दिए गए। बच्चो के लिए रात्रिक़ालीन भोजन का भी इंतज़ाम किया।

कार्यक्रम का सञ्चालन जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने किया। बालिका गृह की अधीक्षिका श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं रत्न दुबे, विभागीय अधिकारी श्रीमती प्रियंका ठाकुर, श्रीमती ममता भगत, बाल गृह माना की अधीक्षिका श्रीमती विभा शर्मा, परियोजना अधिकारी श्रीमती आशा तिवारी, श्रीमती लता सिंह, श्रीमती कुसुम पैकरा, महिला पर्यवेक्षक संघ की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु परिहार, श्रीमती अनुपमा तिवारी, सुश्री सरोज आयंगर, श्रीमती सरोज खोबरागडे, सुश्री सुधा साहू, श्रीमती वंदना शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभागीय सहयोगी मौजूद रहे।

WCD का रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार: बकाया बिल निकालने समूह संचालिका से माँगा रिश्वत.. एसीबी ने रंगे हाथो पकड़ा।

error: Content is protected !!