बिलासपुर 24 सितम्बर 2022: 13 साल की लड़की से रेप करने वाले कलेक्ट्रेट कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने करीब साल भर पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती किया, फिर गिफ्ट देने का झांसा देकर लड़की को अपने घर ले गया था और उससे दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वह इंस्टाग्राम में गंदे-गंदे मैसेज भी करने लगा था। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गया था और एक माह से महाराष्ट्र में छिपा था। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मुंगेली जिले के लोरमी निवासी अनिरुद्ध राजपूत (31) कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। वह सिविल लाइन क्षेत्र के गवर्नमेंट क्वार्टर में रहता है। उसी मोहल्ले में रहने वाली 13 साल की लड़की को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। तब बच्ची 7वीं में पढ़ती थी। जून 2021 में उसने लड़की को गिफ्ट देने के बहाने बुलाया और अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की को डराया-धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसके डर से लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताई थी।
इंस्टाग्राम पर करता था अश्लील मैसेज
लड़की से रेप करने के बाद आरोपी अनिरुद्ध उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज करता था और उसे परेशान करने लगा था। उसकी हरकतों से लड़की तंग आ गई थी। लेकिन, वह डर से परिजनों को कुछ नहीं बताई थी। लड़की का मोबाइल देखने के बाद परिजनों को उसकी हरकतों की जानकारी हुई। उन्होंने लड़की को समझाइश देकर पूछताछ की। इसके बाद नाराज परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई भी की थी, जिसकी वजह से आरोपी भाग गया था। इधर, मामला सामने आने के बाद परिजन ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया।
नंबर ट्रैस करके किया गिरफ्तार
इस घटना के बाद से पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। लेकिन, वह दो माह से मोबाइल बंद कर फरार था। पुलिस उसके परिजन और करीबियों के संपर्क में थी। कुछ दिन पहले ही उसने महाराष्ट्र के शिरडी से कॉल किया था। वह धर्मशाला में रहकर लंगर में खाना खाता था। पुलिस ने नंबर ट्रैस करके उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक एक माह से शिरडी में छिपा था।
