डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा: 4 दिनों में 1300 से अधिक माता भक्तो ने किया बम्लेश्वरी का दर्शन, माँ कालिका समिति का आयोजन

रायपुर 1 अक्टूबर 2022: कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति द्वारा नवरात्री पर्व में माता बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए शुरू किये डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का आज समापन हुआ। नवरात्र की शुरुआत से प्रारंभ हुए इस यात्रा में कुल 1350 श्रद्धालुओं ने डोंगरगढ़ की माता बम्लेश्वरी का दर्शन लाभ लिया। 4 दिनों तक चले इस यात्रा में आधा दर्जन बसे चली। माँ कालिका समिति के दीपक भारद्वाज (पोले) ने बताया कि

“माता के दरबार में जाने के लिए निर्धन परिवार के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, समिति समाज के अंतिम वर्ग के लोगों को निःशुल्क यात्रा करा रही है..समिति का लगातार 8 वां वर्ष है।”

यात्रा के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने 6 बसों को झंडी दिखाकर डोंगरगढ़ रवाना किया।

तीन छात्राये गुमशुदा: स्कूल जाने निकली युवती वापस घर नहीं लौटी, दो दिनों गायब.. प्रशासन में हड़कंप

error: Content is protected !!