बिलासपुर 10 जुलाई 2023: बिलासपुर में अपोलो अस्पताल में महिला की बेटी को नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख 15 हजार रुपए की ठगी कर लिया गया। पड़ोसी ठग ने महिला को झांसा दिया कि अपोलो अस्पताल में प्रबंधन तक उसकी पहुंच है। वह उसकी बेटी को रेडियोलॉजी विभाग में अच्छी सैलरी पर नौकरी लगवा देगा। उसकी बातों में आकर महिला ने पैसे दे दिए, जिसके बाद न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस हुए। अब महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
टीआई पौरूष पुर्रे ने बताया कि नयापारा में रहने वाली रूबी बेगम ने अपनी शिकायत में बताया है कि अश्वनी कुमार पांडेय उसके पड़ोस में रहता है। इसके चलते उससे जान-पहचान हो गई। अश्वनी को पता था कि महिला की बेटी मेडिकल क्षेत्र में प्राइवेट जॉब करती है। इस पर उसने महिला को झांसा दिया कि अपोलो अस्पताल में उसकी पहचान है। उसने महिला की बेटी रूही की रेडियोलाजी विभाग में नौकरी लगवाने और अच्छी सैलरी मिलने का दावा किया। इसके एवज में उसने एक लाख 65 हजार रुपए देने होंगे। साथ ही एक लाख 50 हजार रुपए डिपाजिट करना होगा। महिला उसकी बातों में आकर पैसे देने के लिए तैयार हो गई।
बेटी की 35 हजार सैलरी में नौकरी लगने की उम्मीद पर महिला ने 25 अक्टूबर 2022 से लगातार अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन और नगदी अश्वनी पांडेय को तीन लाख 15 हजार रुपए दे दी। उसने भरोसा दिलाया था कि नौकरी नहीं लगवा पाया तो वह पूरा पैसा वापस कर देगा। लेकिन, कई महीने बीत जाने के बाद भी जब बेटी को नौकरी नहीं मिली, तब उन्होंने पैसे वापस मांगे। इसके बाद वह आजकल में लौटा दूंगा कहकर घ़ुमाने लगा। फिर बाद में उसने आईडीबीआई और स्टेट बैंक का चेक दिया। लेकिन, उसके खाते में पैसे नहीं होने पर चेक बाउंस हो गया। इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अश्वनी पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
वकील से 11 लाख की ठगी, नीलामी का मकान दिलाने शातिर ने लगाया चूना

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।